भदोही, जुलाई 24 -- ज्ञानपुर, संवाददात। क्षेत्र के कंसापुर गांव में शुक्रवार को नैनो डीएपी (तरल) आधारित प्रक्षेत्र प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को नैनो डीएपी उपयोगिता की जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने किसानों से संवाद कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कीं। इस दौरान कृषक काशी पाल के एक एकड़ धान के क्षेत्र में नैनो डीएपी के उपयोग का प्रदर्शन कराया गया। कृषक द्वारा दामिनी प्रजाति के धान की रोपाई की गई। किसानों को नैनो डीएपी के प्रयोग विधि एवं वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि यह फसल की प्रारम्भिक वृद्धि एवं पोषक तत्वों की दक्षता बढ़ाने में सहायक है। नैनो डीएपी द्वारा जड़ शोधन एवं बीज शोधन करके रोपाई-बुवाई करने पर जड़ों का विकास अच्छा होता है साथ ही उत्पादन के साथ उत्पाद की गुणवत्ता भी बढ़ती है। क...