मेरठ, मार्च 30 -- विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ द्वारा महावीर जयंती भवन में 154वें रविवार पूजन प्रक्षाल प्रशिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर धर्म और संस्कारों की शिक्षा ग्रहण की। भागीदारी करने वाले बच्चों को भगवान महावीर के जीवन और उनके आदर्शों के बारे में बताया गया। शिविर का संयोजन सौरभ जैन सर्राफ द्वारा किया गया। गौरव जैन ने बच्चों को बताया कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। प्रेरणादायक कथा के माध्यम से बताया कि पूर्व जन्म में भगवान महावीर शेर थे और दो अवधिज्ञानी मुनियों के उपदेश से उनके भीतर अहिंसा के भाव जागृत हुए, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने हिंसा का त्याग कर भविष्य में तीर्थंकर के रूप में जन्म लिया।देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन और गौरव जै...