देहरादून, अक्टूबर 7 -- देहरादून। जनकपुर (नेपाल) से देहरादून तक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता का संदेश लेकर चल रही अंतर्राष्ट्रीय साइकिल यात्रा बुधवार को बिहार के बेगूसराय जिले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों तक पहुंची। यात्रा के दौरान पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने बच्चों और युवाओं से संवाद कर उन्हें प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। यात्रा दल सबसे पहले स्थानीय साइकिल समूह के कई सदस्यों के साथ साइकिल चलाते हुए राजकीय मध्य विद्यालय, बीहट पहुंचा। विद्यालय में प्रधानाचार्य विनोद भारती ने डॉ. जोशी का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला से स्वागत किया। कार्यक्रम में पंचायत राज विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय साइकिल यात्रा टीम पहुंची बीहट बच्चों के बीच डॉ. जोशी ने अपने सहज अंदाज में संवा...