रांची, मार्च 21 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। प्रखंड में प्रकृति पर्व सरहुल और ईद धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को प्रखंड के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं सरहुल के मौके पर विभिन्न गांवों में पाहन ने झखरा में पूजा-अर्चना कर मुर्गे की बलि दी। मौके पर सरना समिति नाऊज ने सरहुल जुलूस निकाला। जुलूस में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा के साथ नाचते-गाते एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर प्रकृति पर्व सरहुल की बधाई दी। जुलूस में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान बसंत पाहन, बिरसा मुंडा, मनोज मुंडा, कैलाश मुंडा, पंचू मुंडा, मनराज मुंडा आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.