नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली। त्रिवेणी कला संगम की श्रीधरानी गैलरी में कलाकार सरूहा किलारू की कला प्रदर्शनी 'देअर आर रिवर्स इन द स्काई' शुरू हो गई है। प्रदर्शनी का क्यूरेशन प्रियांशी एस ने किया है। 14 जुलाई से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 17 जुलाई तक रोज शाम 6 से रात 9 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में कलाकार की रचनाओं के माध्यम से प्रकृति, स्मृतियों और मानवीय भावनाओं को कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...