रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान के साथ हुई। कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने पौधारोपण कर इस अभियान का नेतृत्व किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण में सहभागिता की। मौके पर पर्यावरण विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि मां और प्रकृति दोनों देती हैं और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान इसी पवित्र भाव को जीवंत करता है। यह भी पढ़ें- वीमेंस कॉलेज की छात्...