रांची, मार्च 31 -- तोरपा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय सरना समाज की ओर से मंगलवार को तोरपा प्रखंड मैदान में भव्य प्रखंड स्तरीय सामूहिक सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पहानों द्वारा सिंगबोंगा की पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। पूजा के उपरांत उपस्थित लोगों के बीच फूलखोंशी की रस्म निभाई गई, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव और उल्लास का संचार हो गया। समारोह में विशेष रूप से चालीस गांवों के पहानों को सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक कोचे मुंडा, बीडीओ नवीन चंद्र झा एवं सरना समाज के रेडा मुंडा ने संयुक्त रूप से पहानों को सम्मान देकर उनकी परंपरागत भूमिका की सराहना की। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति के प्रति आदिवासी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.