वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी कॉलोनी में पुनर्विकसित पार्क का शनिवार को मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वानी जैन ने शुभारम्भ किया। साथ ही बच्चों के साथ फीता काटकर शिलापट्ट का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पार्क में बच्चों के लिए खेलने के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों की व्यवस्था है। कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों और बुजुगों के लिए मॉर्निंग वॉक ट्रैक समेत विश्राम की व्यवस्था है। यह पार्क अधिकारी कॉलोनी के वासियों को प्रकृति के करीब रहने का अवसर देगा। अध्यक्ष ने कहा कि पार्क में विभिन्न प्रकार के फूल और पौधे भी लगाए गए हैं। इस मौके पर संगठन की संयुक्त सचिव जागृति सिंह, कोषाध्यक्ष मधुलिका सिंह, मौसमी चौधरी, वर्तिका, सरिता केशरवानी, प्रतिमा, दीपाली, श्वेता, शालिनी अवस्थी, गायत्री, राश...