कौशाम्बी, जून 4 -- अर्चिशा फाउंडेशन के तहत प्रकृति की हरियाली वापस करने के लिए पेशे से प्रोफेसर मनसा सिंह तीन वर्ष से कठिन परिश्रम कर रही है। वह पौधरोपण व उनके संरक्षण को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए प्रत्येक वर्ष हरियाली वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं। पत्राचार शिक्षा संस्थान में प्रवक्ता के पद पर कार्य करते हुए मनसा सिंह अपनी साप्ताहिक छुट्टियों का उपयोग करते हुए इतिहास रच रही हैं। इनके हर हौसले को एक नई उड़ान इनके पति अखिलेश कुमार सिंह देते हैं। करीब 33000 हजार पौधों को जीवनदान दे चुकी हैं। अभियान के तहत वह गांव-गांव जाकर अब किसानों से फलदार पौधों के बगीचे भी लगवा चुकी हैं। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा एक पौधा मां के नाम वृक्ष भंडारा अभियान यह भी पढ़ें- 5000 पेड़ों की देखभाल के जुनून में बदली जीवनशैली यह भी पढ़ें- नेहा मुरारी ...