खगडि़या, अप्रैल 19 -- खगड़िया । नगर संवाददाता कृषि प्रधान खगड़िया जिला के किसान पिछले दो वर्षो से मौसम की मार का दंश झेल रहे हैं। जिससे मोटी रकम खर्च कर भी किसान अच्छी कमाई नहीं कर पा रहे हैं। उल्टे किसान कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं। ऐसे में किसानों के हितों के लिए सरकार को और भी बेहतर योजनाएं संचालित करने की जरूरत है। जिससे किसानों की समस्याएं कम हो सके। शहर के हरदासचक में हिन्दुस्तान की टीम ने किसानों से रविवार को संवाद किया। इस दौरान किसानों ने अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। किसानों ने कहा कि खगड़िया में मुख्य रूप से मक्का की खेती है। यह भी पढ़ें- इंट्रो जोड़ :धरती पुत्रों की व्यथा 09 किसानों के मक्का की खेती करने के बाद होने वाली खाद्यान्न की बिक्री के लिए सरकारी केन्द्र नहीं होने के कारण औने पौने कीमत पर बिक्री करने के लिए मजबूर हैं। इससे भी...