गोरखपुर, सितम्बर 16 -- गोरखपुर। ओजोन परत का क्षरण प्रकृति के अंधाधुंध दोहन का परिणाम है। नेपाल की त्रासदी इसका सबसे ताजा उदाहरण है। यह बातें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग की वरिष्ठ आचार्य डॉ. नूपुर श्रीवास्तव ने शहीद बंधू सिंह डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग में ओजोन दिवस के मौके पर कही। बताया कि बायोडाइवर्सिटी में भारत का चौथा स्थान है। जनसंख्या वृद्धि को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि प्रकृति के दोहन का मूल कारण दुनिया की बढ़ती आबादी भी है। इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. यूपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान भूगोल विभाग के आचार्य अरविंद कुमार ने विषय प्रवर्तन करते हुए अतिथि को आमंत्रित किया। यह भी पढ़ें- ओजोन परत बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी : प्रो. ओम प्रकाश संचालन प्रशा...