हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। शहर के कटघरिया से आगे नंदपुर स्थित रत्नशीला अस्पताल के सामने 15 मई से जंगल व्यू चौपाटी की शुरुआत होने जा रही है। यहां लोगों को खान-पान के साथ रोमांच और मनोरंजन का अनोखा अनुभव मिलेगा। चौपाटी में गो-कार्टिंग, रोप साइकिलिंग, गेमिंग जोन, ऊंट की सवारी, डक पोंड और बर्ड वाचिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी। साथ ही गिफ्ट शॉप्स, बड़े प्रोजेक्टर, विशाल पार्किंग, आधुनिक वॉशरूम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। संचालक अभिषेक ने बताया कि 20 मई से यह आम लोगों के लिए पूरी तरह खुल जाएगी। यह शहर की सबसे बड़ी चौपाटी बनने जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...