रांची, मार्च 1 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांदु गांव में रविवार को दूसरे शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरना स्थल पर भगवान सिङबोंगा की पूजा-अर्चना से हुई। डॉ सीताराम मुंडा, राजु पहान, सरोज तोपनो, रेशमा मिंजूर, रोवा भेंगरा और सुष्मिता गुड़िया की अगुवाई में अनुयायियों ने सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरना धर्म की परंपरा, प्रकृति आधारित आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने पर बल दिया। कार्यक्रम में बगराय मुंडा ने कहा कि सरना विश्व का सबसे प्राचीन और प्रकृति आधारित धर्म है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरना धर्म कोड को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन चल रहा है, ताकि जनगणना में सरना धर्म को अलग पहचान मिल सके। उन्हों...