प्रकाश सिंह बने अपना दल एस के जिला सचिव
गंगापार, जून 20 -- अपना दल (एस) ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से शंकरगढ़ विकास खंड के देवरी बेनी निवासी इंजीनियर प्रकाश सिंह पटेल को प्रयागराज जनपद का जिला सचिव मनोनीत किया है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं लंबे समय से किए जा रहे जनसेवा कार्यों का सम्मान बताया। नवनियुक्त जिला सचिव प्रकाश सिंह पटेल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.