गोरखपुर, अप्रैल 14 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में आधुनिक प्रकाश संश्लेषण प्रयोगशाला का उद्घाटन सोमवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन और उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के उप निदेशक प्रो. राजर्षि गौर ने किया। यह प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ के वित्तीय सहयोग से स्थापित की गई है। कुलपति ने कहा कि यह आधुनिक प्रयोगशाला विभाग की शोध क्षमताओं को नई दिशा प्रदान करेगी। इस प्रयोगशाला की स्थापना एवं विकास में वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामवंत गुप्ता के नेतृत्व एवं समर्पित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह प्रयोगशाला प्रकाश संश्लेषण, पादप कार्यिकी विज्ञान तथा पर्यावरणीय तनाव जीव विज्ञान के उन्नत शोध हेतु एक विशेष केंद्र के रूप में विकसित की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.