फिरोजाबाद, फरवरी 13 -- नगर निगम के प्रकाश विभाग से अचानक निकल गए डेढ़ दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने नौकरी पर वापस लेने को लेकर जमकर नारेबाजी की। हंगामा और नारेबाजी होते देखकर सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा कि जल्द ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नारेबाजी बीच कर्मचारियों ने बताया कि लगभग डेढ़ महीने पहले उनको बिना किसी नोटिस अथवा जानकारी दिए अचानक सेवा से बाहर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से प्रकाश विभाग में अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। कई कर्मचारियों की उम्र इतनी अधिक हो चुकी है कि अब वह कहीं और काम नहीं कर सकते ऐसे में उनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। कर्मचारियों ने कहा कि अधिशासी अभियंता निर्...