नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- एक्टर प्रकाश राज की मां बीते दिनों इस दुनिया में नहीं रहीं। अब उनके अंतिम संस्कार पर कुछ ट्रोल तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। X पर एक यूजर ने लिखा है कि प्रकाश राज खुद को नास्तिक कहते हैं फिर भी मां को अंतिम विदाई क्रिश्चन रीति-रिवाज से दी। इस पर प्रकाश राज ने जवाब दिया है। उन्होंने ऐसा करने की वजह बताई है। उनके जवाब पर लोगों ने कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।प्रकाश राज ने दिया ये जवाब प्रकाश राज ने किया ये ट्वीट, 'हां, मैं भगवान को नहीं मानता... पर मेरी मां अपने ईश्वर पर भरोसा करती थी। मैं उसको उसकी आस्था के हिसाब से दफनाए जाने के अधिकार को कैसे नकार सकता हूं। ये तो बेसिक रिस्पेक्ट है जो हम एक-दूसरे को देते हैं। क्या नफरत फैलाने वाले राक्षस ये समझेंगे?' Yes. I don't believe in god .. but my mother believed in her god . W...