नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- प्रकाश राज अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने नैशनल अवॉर्ड्स पर विवादित बयान दिया है। प्रकाश 55वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स के जूरी मेंबर्स में प्रकाश राज भी शामिल थे। इवेंट में उन्होंने ममूटी की तारीफ की और कहा कि नैशनल अवॉर्ड्स ममूटी के लायक नहीं। साथ में यह भी कहा कि नैशनल अवॉर्ड्स योग्य इंसान को नहीं मिलते, किसी को भी मिल जाते हैं।जवान लोगों में नहीं है वो बात प्रकाश राज 55वें केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स के जूरी पैनल को हेड कर रहे थे। उनके साथ कई जाने-माने लोग थे। इवेंट में उनसे पूछा गया कि केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड का जूरी मेंबर बनने का अनुभव कैसा रहा। साथ ही ममूटी के नैशनल अवॉर्ड जीतने की कितनी उम्मीद है? इस पर प्रकाश राज बोले कि ब्रमयुगम में ममूटी की मौजूदगी बहुत स्ट्रॉन्ग थी। यंगस्टर्...