नैनीताल, नवम्बर 15 -- बेतालघाट। घिरोली निवासी प्रकाश चंद्र आर्य को कांग्रेस एससी विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष इंदरपाल आर्य ने बताया कि प्रकाश लंबे समय से कांग्रेस को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। उनके मनोनयन पर ईश्वरी लाल, कैलाश चंद्र, महेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, मोहित पंत आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...