प्रकाश पर्व पर सेवादारों ने अतिथियों को पटका पहनाकर किया सम्मानित
सहारनपुर, जुलाई 6 -- देवबंद। पनियाली स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरगोबिंद के प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत पहुंची। इस दौरान राजनीतिक हस्तियों समेत सर्वधर्म के लोगों ने गुरुद्वारा साहिब पहुंच माथा टेक देश में सुख, शांति को अरदास की। पूर्व एमएलसी चौ. गजे सिंह के पुत्र दीपक पंवार ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर माथा टेका। उन्होंने गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा रणजीत सिंह को 51 हजार रुपये की राशि सहयोग स्वरूप भेंट की। बाबा रणजीत सिंह ने दीपक पंवार को सिरोपा व पटका पहनाकर सम्मानित किया। दीपक पंवार ने कहा कि यह गुरुद्वारा हमारी ऐतिहासिक परंपराओं की मिसाल है। सिख गुरुओं ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर किए। सभी उनके हमेशा ऋणी रहेंगे। बाबा अजीत सिंह, सरदार रविंद्र सिंह, धनवीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.