हरिद्वार, अप्रैल 29 -- हरिद्वार, संवाददाता। सिख समाज के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का प्रकाश पर्व भेल सेक्टर-2 स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में मनाया गया। मंगलवार देर शाम विशेष दीवान सजाया गया जिसमें रागी जत्थों भाई तरणवीर सिंह रब्बी लुधियाना वाले, भाई मनोज सिंह, भाई संजय सिंह, सरबजीत सिंह ने शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। देर रात तक आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में संगत ने पहुंचकर विशेष दीवान में हाजरी भरी। इस अवसर पर प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने कहा कि गुरु अमरदास ने सामाजिक सुधार के कार्य किए। उन्हें गुरु अंगद देव ने 73 वर्ष की आयु में गुरु गद्दी सौंपी। वह बहुत आज्ञाकारी शिष्य रहे और 22 वर्षों तक सिख धर्म का प्रचार प्रसार किया। वह महिला और पुरुष को बराबरी के अधिकार के पक्ष में थे। उन्होंने लंगर प्रथा को बढ़ाया। जिससे आप...