कुशीनगर, नवम्बर 6 -- रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। सिक्खों के प्रथम गुरु, गुरुनानक देव का जन्मदिन प्रकाश पर्व के रूप में बुधवार को त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला परिसर स्थित गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया। रागी जत्थे ने कीर्तन द्वारा गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारे में ज्ञानी संजय सिंह ने अखंड पाठ किया। शब्द कीर्तन के बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया, जिसमें गुरु के अनुयायियों सहित तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ज्ञानी संजय सिंह ने बताया कि गुरु नानकदेव जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है। कहते है कि इस दिन सिखों के पहले गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। ज्ञानी ने साखी...