रुद्रपुर, मई 23 -- गदरपुर। गदरपुर क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव शनिवार को आपसी सहमति से संपन्न हो गए। निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि समिति के सभी 13 निदेशक पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए भी सर्वसम्मति से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद पर प्रकाश देवी और उपाध्यक्ष पद पर जसवीर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। समिति के सदस्यों और समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सुरेश कांबोज, ऋषभ कांबोज, बृजेश कांबोज, राजेंद्र पाल सिंह, प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, इंद्रपाल सिंह, हरभजन सिंह, अमरीक सिंह, दिलीप सिंह, गुरविंदर सिंह, केतन कुमार, सतनाम सिंह सहित अन्य लोग म...