नई दिल्ली, जुलाई 8 -- प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी, मीर संभालेंगे तमिलनाडु नई दिल्ली विसकांग्रेस ने संगठन में बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर को तमिलनाडु का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है।अभी तक पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी गुलाम अहमद मीर संभाल रहे थे, जबकि तमिलनाडु का प्रभार गिरीश चोडणकर के पास था। गिरीश चोडणकर को कुछ दिन पहले गोवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव है।प्रकाश जोशी एआईसीसी में सचिव रहे है। इसके साथ कुछ माह पहले हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी थी। जोशी बंगाल की राजनीति को समझते है, इसलिए उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...