मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर। एमपीएस साइंस कॉलेज में मंगलवार को महाविद्यालय कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। चुनाव में प्रकाश चंद्र शुक्ला को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सर्वसम्मति से जितेंद्र कुमार व अमूल कुमार को उपाध्यक्ष, राजीव कुमार को सचिव, ज्योतिष कुमार व जय कुमार को संयुक्त सचिव, राजदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, विक्रम कुमार व अजीता भारती को कार्यकारणी सदस्य चुना गया। संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्य को उज्ज्वल कुमार, राजीव रंजन, सुबोध कुमार, दीपक कुमार, मो. जाकिर, डॉ. कुमारी संगीता ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...