रांची, दिसम्बर 17 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन में बुधवार को कॉलेज प्रशासन एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) खूंटी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी में प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर छात्र नेता प्रकाश टुटी को कॉलेज प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं एबीवीपी से जुड़े पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बिरसा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. चंद्र किशोर भगत ने कहा कि प्रकाश टुटी का एबीवीपी के प्रदेश मंत्री के रूप में चयन पूरे बिरसा कॉलेज और खूंटी जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सुदूर आदिवासी बहुल क्षेत्र से निकलकर प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलना यह साबित करता है कि परिश्...