रांची, अगस्त 11 -- रांची। प्रकाश उच्च विद्यालय, हुलहुंडू में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन संत अन्ना की धर्मबहनों और प्रभारी प्रधानाध्यापक सर विनय अनुग्रह कुजूर ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक ने विज्ञान को आधुनिक जीवन का अनिवार्य अंग बताया। कार्यक्रम में सिस्टर सबिना और सिस्टर मनाली ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि मंच संचालन कुलदीप तिर्की ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...