रांची, अप्रैल 29 -- रांची। हुलहुंडू स्थित प्रकाश उच्च विद्यालय में बुधवार को एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन ने 'बेसिक लाइफ सेविंग' पर सेमिनार आयोजित किया। इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह के नेतृत्व में छात्रों को भूकंप से बचाव, सीपीआर, रक्तस्राव रोकने और स्ट्रेचर बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य संयोजक सजित टोप्पो ने बताया कि विद्यार्थियों को सर्पदंश, लू और सड़क दुर्घटना में प्राथमिक उपचार की भी जानकारी दी गई। इस जीवन रक्षक प्रशिक्षण शिविर में 500 छात्र और शिक्षक शामिल हुए। मौके पर फादर रोशन, विनय अनुग्रह कुजूर, फादर मनोज, विजय किशोर, सनियेल गाड़ी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...