चंदौली, फरवरी 22 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर्व पर रविवार को सिख समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान गुरुग्रंथ साहिब की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में रथ के आगे चल रहे पंचप्यारे के रूप में छोटे-छोटे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में चल रही महिलाएं रथ के आगे कार सेवा करते हुए चल रही थीं, वहीं ढ़ोल-नगाड़ों के बीच सबद कीर्तन पार्टी के कलाकार भजन सुना रहे थे। गतका दल पार्टी के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान, राजेंद्र सिंह, सरदार सुजान सिंह, रामदुलारे सिंह, सरदार प्यारे सिंह, जोगिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...