प्रयागराज, अप्रैल 7 -- सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर का 450वां प्रकाशोत्सव मंगलवार को श्रद्धा-उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा पक्की संगत अहियापुर में गुरु के त्याग, बलिदान व मानवता के संदेश के निमित्त विशेष दीवान और कीर्तन-दरबार सजाया गया। गुरुद्वारा से प्रभातफेरी निकाली गई, जो कल्याणी देवी स्थित चौधरी गार्डेन, डॉ. पांडेय चौराहा, खत्री पाठशाला, जीटीबी नगर, मीरापुर सब्जी मंडी रोड, खत्री पाठशाला चाौराहा होते हुए गुरुद्वारा पक्की संगत में समाप्त हुई। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद गुरु का लंगर छककर संगत निहाल हो गई। इस अवसर पर सजे दीवान में संत वीरेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, ज्ञानी निशांत सिंह, महंत देवेन्द्र सिंह शास्त्री, जसवितंदर सिंह शास्त्री ने श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन दर्शन और गुरबाणी पर प्रकाश डाला। रागी जत्थों ...