फतेहपुर, दिसम्बर 21 -- फतेहपुर। सिख समुदाय के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशपर्व 27 दिसम्बर को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां गुरुद्वारे में शुरू की जा चुकी हैं, समाज के लोगों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जा रही है। वहीं सबद कीर्तन संग अखंड पाठ करने के बाद प्रकाशपर्व मनाया जाएगा। जबकि सोमवार को आने वाली जागरुकता यात्रा का भी भव्य स्वागत किया जाएगा। सिख समाज द्वारा दसवें गुरु गोविंद सिंह के 359वें प्रकाश पर्व के मौके पर रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई जो हरिहरगंज ओवर ब्रिज होते हुए झाऊपुर पुलिया तक गई। इस प्रभातफेरी में सिख समाज की महिला-पुरुषों के अलावा बच्चों ने भी हिस्सेदारी निभाई। प्रभातफेरी के दौरान समाज के लोग सबद कीर्तन करते हुए ढोल, मंजीरे की थाप के साथ ही गुरु की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे थे। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलदीप सिंह ने बताया क...