पटना, दिसम्बर 22 -- दशमेश पिता साहिब श्री गुरुगोविंद सिंहजी के 359वें प्रकाश पर्व को लेकर तैयारी जोरों पर है। गुरुघर और बाललीला गुरुद्वारा में आकर्षक सजावट का काम जारी है। इधर, प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी रविवार को भी जारी रहा। रविवार की अल सुबह तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी अशोक राजपथ के रास्ते खगौल गुरुद्वारा होते हुए चितकोहरा में गुरुद्वारा सिंह सभा गोविंद नगर तक गई। जहां मत्था टेककर वापस गुरुघर लौटी। सोमवार को प्रभातफेरी चमडोरिया, हाजीगंज, छोटी पटनदेवी गली, हरिमंदिर गली होते हुए वापस लौटेगी। प्रभातफेरी में संयोजक तेजिन्दर सिंह बग्गा, प्रेम सिंह, रंजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह बग्गा समेत अन्य प्रदेशों से आई सिख संगत शबद कीर्तन करते चल रही थी। बड़ी प्रभातफेरी 25 को : प्रभातफेरी का समापन 25 दिसंबर को बड़ी प्रभातफेरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.