फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर साफ दिखाई देने लगा है। डीजल और पेट्रोल महंगा होने से शहर में आरओ वाटर सप्लाई करने वाले प्लांट संचालकों ने भी पानी के दाम बढ़ा दिए हैं। डोर-टू-डोर आरओ वाटर के कैन की सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का खर्च डीजल की महंगाई के कारण लगातार बढ़ रहा है। कीमतों में इजाफे के कारण परिवहन लागत भी अधिक हो चुकी है जिससे 20 रुपये की अपेक्षा इस समय आरओ वाटर के कैंपर के दाम 25 रुपये हो चुके हैं। आरओ वाटर प्लांट संचालक रिंकू गुप्ता का कहना है कि पुराने दामों पर पानी पहुंचाने में खर्च निकलना मुश्किल हो रहा है। नतीजतन बाजारों, दुकानों, घरों और कार्यालयों में सप्लाई होने वाले पानी के दाम बढ़ाने पड़े हैं। आशंका जताई कि यदि बिजली के साथ ही डीजल और म...