गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर। बलदेव प्लाजा के सामने अनंत प्रवाह तथा आधारशिला संस्था के संयुक्त प्रयास से एक माह से चल रहा नि:शुल्क प्याऊ का शुक्रवार को समापन हो गया। एक माह तक प्याऊ पर गुड़, बताशा, पेठा तथा बिस्किट भी दिया जा रहा था। समापन पर ठंडा शरबत पिलाया गया। आधारशिला के अध्यक्ष डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना महा पुण्य का काम है। मौके पर स्नेह, मनोरमा, अंजू, इंदु, रागिनी, रश्मि, सुरंगमा, सरिता, उपमा, अनीता, शीती, कुमुद, प्रीति , मीना,अर्चना, बबीता, चैताली बनर्जी, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, प्रो* अलक राय, कमल श्रीवास्तव, महिमा, वीरेंद्र पाल, अनीता शुक्ला, रामानंद, चित्र शिल्पी विष्णु देव शर्मा, रंजना सिंह, प्रशांत चटर्जी, ज्योतिर्विद अरविंद कुमार सिंह, रेवती रमण तिवारी, रागिनी रजनी अभिषेक आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...