नोएडा, अप्रैल 18 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रजेश कुमार। दादरी क्षेत्र के गांव ऊंचा अमीरपुर, खंगोड़ा और महाराजगढ़ी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए उन्हें प्यावली उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। इसका शनिवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर से शुभारंभ किया। इन गांवों में अब तक हापुड़ के मसूरी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती थी। इस दौरान तेजपाल नागर ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर गांव में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऊंचा अमीरपुर से खंगोड़ा तक लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी लाइन का निर्माण होगा। इस कार्य को 45 दिनों की निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- नया नोएडा बनने से किसानों से लेकर मजदूरों तक की होगी मौज; Rs.1000 करोड़ का बजट मंजूर इसकी अनुमानित लागत एक करोड़ 21 लाख है।

हिंदी हि...