आजमगढ़, मार्च 16 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मदरसा इस्लामिया अरबिया बैतूल उलूम सरायमीर के प्रबंधक ने खानकाहे शाहे अबरार फूलपुर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान आस-पास के लोगों ने बढ़ चढ़ कर शामिल हुए।इस मौके पर मुफ्ती मुहम्मद अहमदुल्लाह फूलपुरी ने कहा कि इफ्तार प्यार और भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने यह भी कहा कि एतिकाफ इबादत का सबसे अच्छा तरीका है ,जिसमें अगर एतिकाफ करने वाला मस्जिद में खाली भी बैठे, तो भी उसकी गिनती नमाजियों में होती है। इसका एक भी पल बर्बाद नहीं होता है। इस पवित्र महीने में जहां मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों की भीड़ होती है, हमारा नौजवान रोज़ा, नमाज और तरावीह जैसी इबादतों से दूर और महरूम हैं। आज उनकी दिलचस्पी सिर्फ़ मोबाइल और इंटरनेट में है। उनके गलत व्यवहार के कारण उनके माता-पिता और अभिभावक हैं। उन्हें इसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.