अंबेडकर नगर, अप्रैल 12 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। नगर के शहजादपुर पंडा टोला में शनिवार देर रात एक सिरफिरे युवक ने शराब के नशे में धारदार हथियार से अपना गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शहजादपुर पंडा टोला निवासी रवि नामक युवक शनिवार देर रात नशे की हालत में था। उसने अचानक एक धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,और खून से लथपथ हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अकबरपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रवि को तुरंत जिला अस्पताल पहु...