बेतिया, सितम्बर 27 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक लड़की ने प्यार में धोखा मिलने के बाद अपनी जान दे दी। बेतिया में कुमारबाग थाना क्षेत्र के तिरहुतिया टोला, वार्ड 10 निवासी शुक्रवार की देर रात बिकाऊ गद्दी की पुत्री साल्या खातून(22) घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 12 बजे की है। सूचना पर पहुंची कुमारबाग थाने की पुलिस पहुंच जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। शनिवार की सुबह जीएमसीएच मे पोस्टमार्टम रूम के बाहर साल्या का पिता बिकाऊ गद्दी ने बताया की तीन भाई बहन मे सबसे छोटी थी। साल्या के बड़े भाई फरमान के योगापट्टी निवासी साले साबीर गद्दी घर आता जाता था। आने जाने के क्रम में दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके चलते बीच मी पढ़ाई छोड़ दी। प्रेम प्रसंग को साबीर तीन महीना पहले साल्या को लेकर भाग गया था। ...