गोपालगंज, मई 20 -- गोपालगंज। प्यार में धोखा मिलने का आरोप लगाकर एक युवती मंगलवार को जनटोली गांव स्थित करीब 120 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

पुलिस का प्रयास मांझागढ़ थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। जानकारी के अनुसार मांझा बाजार निवासी अमरजीत कुमार और बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की एक युवती के बीच करीब पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। युवती युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। आरोप है कि युवक द्वारा शादी से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन समाधान नहीं निकला।

थाने में शिकायत बाद में युवती ने युवक पर नाजायज संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज ...