सीतापुर, अप्रैल 21 -- मानपुर,(सीतापुर)संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक युवक ने मानपुर इलाके में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें युवक एक अपने साथ एक लड़की की फोटो दिखाते हुए खुद को उसका प्रेमी बता रहा है और खुदकुशी की वजह उसी युवती को करार दे रहा है। उसने युवती के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहता सुना जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। युवक के पिता ने भी प्रेम प्रसंग का मामला बताकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्यार में धोखा खाए लखनऊ के युवक ने फंदे से लटक कर दी जान लखनऊ के माल इलाके के चुकंडिया गांव निवासी सुधीर कुमार गौतम (30) का शव रविवार को मानपुर ...