प्यार पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक
बोकारो, जून 23 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। प्यार में दीवानगी की हद पार करते हुए बेरमो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तेलो स्थित बुधुबांध के पास लगे एक जियो मोबाइल टावर पर एक युवक अपनी प्रेमिका को मनाने और उसे पाने की जिद में चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और करीब दो घंटे से अधिक समय तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रपुरा बीडीओ सह सीओ ईश्वर दयाल महतो और चंद्रपुरा थाना प्रभारी विक्रम कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। टावर के नीचे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी, जो अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे। यह भी पढ़ें- नया और खतरनाक ट्रेंड..प्यार को पाने के लिए टावर को बनाया सहारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी मशक्कत और धैर्यपूर्वक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.