कौशाम्बी, अप्रैल 14 -- पुलिस विभाग के लिए प्रेमी व प्रेमिका परेशानी का कारण बन गए हैं। लगातार किशोरियां गायब हुई हैं, बड़ी बात यह है कि सभी मामलों में किशोरियों को भगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अब पुलिस इनकी तलाश कर रही है। सर्विलांस टीम इनकी लोकेशन तलाश रही है। इतनी संख्या में लोग गायब हुए हैं कि सर्विलांस टीम को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। यूं कहिएं की परमिशन मिलने के बाद भी सर्विलांस टीम हैंग है। कौशाम्बी जिले में एक छोटा अपराध बड़ा रूप ले रहा है। यह है प्यार। प्रेम प्रसंग के जाल में फंसे लोग स्वेच्छा से भाग रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रेमी के साथ नकदी व लेकर गायब हुई किशोरी बड़ी बात यह है कि वह घर की नकदी, जेवर भी लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग रही हैं। इसके लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। एक हफ्ते के भीतर आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हो च...