भोपाल, मार्च 9 -- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में प्रेम प्रसंग का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने परिवार वालों के साथ शादी का दबाव बना रहे 20 वर्षीय युवक को घर बुलाकर बेरहमी से पीटा, बिजली के तार से करंट दिया और कुल्हाड़ी से उसकी टांग काट दी। आरोपियों को लगा कि युवक की मौत हो गई है, इसलिए उसे खेत में फेंककर कपड़े जला दिए, ताकि मामला हादसा लगे। हालांकि गंभीर हालत में मिले युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवती समेत उसके परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 27 और 28 फरवरी की दरमियानी रात सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में हुई। मृतक की पहचान आजादपुर (घिन्हगांव) निवासी 20 वर्षीय संदीप यादव के रूप में हुई है। 28 फरवरी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.