बगहा, मई 30 -- नौतन। थाना क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहां पंचायत गांव में शनिवार की दोपहर पुर्व मुखिया व पुर्व जीप सदस्य झुन्ना सिंह व मुन्ना सिंह के मोबाइल टावर पर अपने प्यार का इजहार कराने को लेकर एक युवक चढ़ गया।आते जाते लोगों की नजर जब उस युवक पर पड़ी तो इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी गई।लड़के की पहचान भुलन मांझी का पुत्र टुन्ना मांझी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि कोतराहां से शनिवार की दोपहर सुचना मिली की एक लड़का पुर्व जिप सदस्य के मोबाइल टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी दे रहा है। सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दर्जन पुलिसकर्मी कोतराहां पहुंचे तथा टावर को चारों तरफ से अपने कब्जे में ले लिया गया। यह भी पढ़ें- प्यार का इजहार नहीं लड़का चढ़ा टावर पर जब लड़का से उतरने को कहा गया तो वह किसी लड़की से प्यार क...