बेंगलुरु, जुलाई 18 -- बेंगलुरु साउथ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज आपराधिक मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी लिव-इन पार्टनर (गर्लफ्रेंड) की गोली मारकर हत्या कर दी। खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद, हत्या को छिपाने के लिए उसने अपने परिवार की मदद से शव को दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी नाबालिग के साथ-साथ उसके भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।दूसरे लड़के से चैटिंग पर हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, यह वारदात 10 जुलाई को कोडीहल्ली थाना क्षेत्र के केम्पलानाथ गांव में हुई। आरोपी लड़के ने अपनी 16 वर्षीय गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर किसी दूसरे लड़के के साथ मैसेज पर बात करते हुए देख लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और नाबालिग ने लड़की के साथ मारपीट की। गुस्से में आकर उसने घर में रखा ए...