चंदौली, मार्च 29 -- चंदौली, संवाददाता। सैयदराजा पुलिस स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बीते शनिवार की देर रात चेकिंग के दौरान जेठमलपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर एक ट्रक में प्याज की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई करीब 70 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं एक शराब तस्कर को भी धर दबोचा। शराब को बिहार ले जाया जा रहा था। इस मामले का खुलासा रविवार को एएसपी सदर अनन्त चंद्रशेखर ने पुलिस लाइन सभागार में किया।अपर पुलिस अधीक्षक सदर ने बताया कि एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सैयदराजा पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर ही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-19 हाईवे पर चंदौली की तरफ से एक संदिग्ध ट्रक वाहन भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.