प्याज ने बिगाड़ा रसोई का बजट, बाहर भोजन करना भी महंगा
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में खुदरा महंगाई ने सितंबर में पांच फीसदी के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके चलते प्याज और लहसुन जैसी रोजमर्रा की जरूरत की खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से सितंबर में आम परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। घर में खाना पकाना महंगा हुआ तो बाहर भोजन करना भी जेब पर भारी पड़ रहा है। महंगाई में बढ़ोतरी का असर केवल रसोई तक सीमित नहीं रहा। रेस्तरां और आवास संबंधी सेवाओं की महंगाई सितंबर में 9.36 फीसदी रही। भोजन और पेय पदार्थ परोसने वाली सेवाओं की महंगाई दर 9.39 फीसदी दर्ज की गई। यानी घर के खाने के साथ बाहर भोजन करने की लागत भी बढ़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि मुद्रास्फीति में वृद्धि के पीछे मौसमी कारकों से खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी, प्रतिकूल आधार प्रभाव और अल नीनो का असर रहा। नतीजतन खाद्य मुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.