नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्याज के दाम में बीते एक महीने में करीब 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। अच्छी गुणवत्ता वाली प्याज का खुदरा भाव कई जगहों पर 50 से 55 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। बीते कुछ महीनों से प्याज की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है लेकिन बीते एक महीने के दौरान प्याज की कीमतों में औसतन 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। प्याज की थोक कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का असर खुदरा बाजार में भी देकने को मिल रहा है। खुदरा बाजार में प्याज एक महीने पहले तक 40-45 रुपये किलोग्राम थी जो अब बढ़कर 50 से 55 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक पहुंच गई है। ऐसे में सरकार अगले सप्ताह से स्टॉक से प्याज जारी करने की तैयारी में है। इस बार सरकार ने करीब दो लाख टन प्याज स्टॉक किया है。 यह भी पढ़ें- Haldwani N...