समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- चितरंजन कुमार रोसड़ा, निज संवाददाता। लगातार बढ़ती गर्मी ने शहर के जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मंगलवार को भी चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवा (लू) का असर पूरे दिन बना रहा। हालत यह रही कि दोपहर बाद शहर की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिला। लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए घरों में ही कैद रहने को मजबूर हैं। सुबह 10 बजे के बाद ही सूर्य की तपिश तेज हो जाती है और गर्म हवा चलने लगती है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। शहरी क्षेत्र में गर्मी का असर इस कदर है कि दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक बाजार पूरी तरह सूने हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रनिया ब्लॉक चौक पर लगाया गया प्याऊ आम दिनों में चहल-पहल रहने वाली सड़कें इस दौरान वीरान नजर आती हैं। लगन का सीजन होने के बावजूद बाजारों में दोपहर के समय...