नई दिल्ली, जुलाई 15 -- राजधानी लखनऊ में कैसरबाग के खंदारी बाजार में मंगलवार तड़के हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पति से विवाद के बाद प्रेमी के साथ लिवइन में रह रही महिला रोशनी खान ने अपनी छह साल की मासूम बेटी सायना को मार डाला। उसने सोते समय उसके मुंह पर तकिया रखी और गला दबा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को खुद ही सूचना दी। उसने पुलिस से कहा कि पति ने बेटी को मार डाला है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला ने ही हत्या की है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पति को फंसाने के लिए उसने यह वारदात की। पुलिस मौके पर पहुंची तो रोशनी का पति शाहरुख तो मिला नहीं। पुलिस ने परिस्थितजन्य साक्ष्यों के आधार पर रोशनी खान को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.